संस्था की युवा शक्ति सदस्यता हेतू नियम व शर्ते

१. सीनियर हायर सैकण्डरी पास कोई भी रेग्युलर विद्यार्थी ही युवा शक्ति फार्म भर सकते है।
२. विद्यार्थी को संस्था में अपने आधार कार्ड व विद्यार्थी आई कार्ड की फोटो कॉपी हस्ताक्षर युक्त संस्था में जमा करानी होगी।
३. विद्यार्थी को संस्था के युवा शक्ति कार्यक्रम से जुड़ने के लिए संस्था में 100 /- रू. सहयोग राशि जमा करानी होगी।
४. संस्था के युवा शक्ति कार्यक्रम से जुड़े सभी विद्यार्थी को अपने क्षेत्र के संस्था के प्रधान की मीटिंग में स्वेच्छा से भाग ले सकेगा एवं सहयोग कर सकेगा।
५. जो विद्यार्थी संस्था के युवा शक्ति कार्यक्रम के तहत 11 या 11 से अधिक विद्यार्थी को जोड़ता है उसे संस्था की जिला कार्यकारिणी की संयुक्त कमेटी द्वारा टीम लीडर की उपाधि दी जायेगी।
६. युवा शक्ति कार्यक्रम के टीम लीडरों में से ही जिला कार्यकारिणी अपने लिए वालिन्टीयर चुनेगी तथा इन चुने हुए वालिन्टीयर को ही जिला कार्यकारिणी की संयुक्त कमेटी द्वारा वारियर (Warriar) की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा ।
७. वारियर को प्रदेश व जिला कार्यकारिणीयों के निर्देशों के तहत ही कार्य करना होगा।
८. वारियर को संस्था की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग व आयोजनों में व्यवस्था बनाये रखने का अधिकार होगा।
९. संस्था में टीम लीडर व वारियर (Warriar) की उपाधि जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष की संयुक्त कमेटी के द्वारा दी जायेगी।
१०. टीम लीडर में से संयुक्त कमेटी द्वारा प्रत्येक तहसील पर एक वर्ष के लिए एक जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया जायेगा।
११. वारियर को संस्था की कार्यकारिणी में अपना मत प्रकट करने का अधिकार नहीं होगा।
१२. युवा शक्ति कार्यक्रम में केवल रेग्युलर विद्यार्थीकाल तक ही जुड़ा रह सकेगा।

संस्था की युवा शक्ति सदस्यता हेतू

१. युवा शक्ति फॉर्म डाउनलोड करके हिन्दी भाषा में नियमानुसार भरे | (Size A-4)
२. सहयोग राशि रसीद की प्रति |
३. 2 पासपोर्ट साइज फोटो |
४. सेल्फ-अटेस्टेड आधार कार्ड की प्रति |
. सेल्फ-अटेस्टेड स्टूडेंटआई.डी.कार्ड की प्रति |

उपरोक्त क्रम संख्या २ से ६ तक के सभी दस्तावेज संस्था के पंजीकृत कार्यालय में जमा करा कर सदयस्ता क्रमांक प्राप्त करें |