यू.जे.एम मीटिंग सूचना

पत्र क्रमांक:UJM/672/2023 27.6.2023

समस्त साधारण सभा सदस्य
यूनाईटेड जाट महासभा
जयपुर, राजस्थान

विषय:- वार्षिक साधारण सभा (आम सभा) की मीटिंग की सूचना देने के संदर्भ मे।

संस्था के साधारण सभा के समस्त सदस्यों को सूचित किया जाता है कि यूनाईटेड जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार गर्सा के आदेश से यूनाईटेड जाट महासभा की वार्षिक साधारण सभा की मीटिंग दिनांक 9/7/2023 वार रविवार सुबह 11 बजे स्थान:- अभिनन्दन, JDA सामुदायिक केन्द्र, Ist Floor, कॉन्फ्रेंस हाल, सुभाष नगर शॅपिंग सेन्टर, सुभाष नगर, शास्त्री नगर, जयपुर, (राज.) 302016 पर होगी। अत: प्रदेश कार्यकारिणी, यू.जे.एम अनुशासन समिति, यू.जे.एम चुनाव समिति, यू.जे.एम विस्तार समिति के समस्त सदस्य एवं जिला उप कार्यकारिणी यू.जे.एम परबतसर नागौर अध्यक्ष, महासचिव से अनुरोध है कि (मिटिंग संख्या-10) साधारण सभा मिटिंग मे निश्चित समय पर पधारे। वार्षिक साधारण सभा की मीटिंग मे निम्नलिखित प्रस्तावो (विषयो) पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।
1:- 1/4/2022 से 31/3/2023 तक के वित्तीय रिकॉर्ड (बही-खाते) की ऑडिट रिपोर्ट को वार्षिक साधारण सभा पास कर सार्वजनिक करने के संदर्भ मे।
2:- संस्था के नाम से स्कूल के लिए राजस्थान आवसन मण्डल व जयपुर विकास प्राधिकरण से जमीन आवंटन के लिए पेश प्रार्थना पत्र एवं फाईल तथा उक्त विषय से सम्बन्धित विधिवत सरकारी विभाग से किये पत्राचार की जानकारी सदन को देने के संदर्भ में।
3:- प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार गर्सा, प्रदेश महासचिव त्रिलोक चन्द चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजू चौधरी द्वारा किये कार्यो व उनके द्वारा जारी पत्रो के अनुमोदन संदर्भ में।
4:- संस्थापक/आजीवन संरक्षक मोहन लाल चौधरी, यू.जे.एम अनुशासन समिति, यू.जे.एम चुनाव समिति, यू.जे.एम विस्तार समिति द्वारा किये कार्यो व उनके द्वारा जारी पत्रो की पुष्टी करने के संदर्भ में।
5:- संस्था के आफिस/ राहगीर के लिए यात्री विश्राम स्थली के लिए यूनाईटेड जाट महासभा के नाम से जमीन खरीदने या सरकारी विभाग से जमीन आवंटन के संदर्भ मे।
6:- प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों के आधार कार्ड का सरकारी विभाग (को-ऑपरेटिव) से सत्यापन (वेरिफिकेशन) करवाकर प्रदेश कार्यकारिणी की प्रमाणित प्रतिलिपि प्राप्त करने के संदर्भ में।
7:- पूर्व की साधारण सभाओ मे विधान सम्बन्धित पास प्रस्तावो को को-ऑपरेटिव रजिस्ट्रार के समक्ष पेश कर प्रमाणित प्रतिलिपि प्राप्त करने के संदर्भ में।
8:- राजस्थान में बने नये जिला संभाग एवं जिलो के परिसीमन (सीमा ज्ञान) आदि के संदर्भ में।
9:- संस्था के विधान 6(ब)अ अनुसार 1 माह का सदस्यता शुल्क में 50% छूट के साथ सदस्य अभियान लगाने की तिथि के संदर्भ में।
10:- संस्था के विधान 11(4)2(9)4 के अंतर्गत आदर्श विवाह का रजिस्ट्रेशन के शुल्क एवं विवाह समारोह के आयोजन मे व्यंजनो की संख्या निर्धारित करने के संदर्भ में।
11:- साधारण सभा मे अन्य विषय प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार गर्सा की अनुमति से।

त्रिलोक चन्द चौधरी
प्रदेश महासचिव
यूनाईटेड जाट महासभा